Saturday, August 15, 2026
Homeखेलगणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रेलवे ग्राउंड आमला पर फुटबॉल का...

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रेलवे ग्राउंड आमला पर फुटबॉल का मैत्री मैच खेला गया

आमला : आमला में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में खेला गया मैत्री मैच अंडर 16 वर्ग में आदिवासी क्लब टेमनी बैतूल और सेंटर रेलवे आमला के मध्य खेला गया ।

इस मैच में मुख्य अतिथि रेलवे आमला के ADEN ए के पाटिल, इंस्टीट्यूट सचिव सतीश मीणा, मनोज उड़कले, अशोक झा शिवपाल उबनारे अधिवक्ता, कोच हमिद खान, निक्की कावड़कर, विनोद सिसोदिया, जगदीश यादव, जोगेंद्र सिंह ठाकुर, हरीश मालवीय, अन्नू यादव, राजू गार्गव, पीयूष यादव, मोनू शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया ।

इस अवसर पर श्री पाटिल ने सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों को 76 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलना चाहिए ,खेल से शरीर स्वस्थ होता है खेल खेलने से अनुशासन की भावना जाग्रत होती स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है जो व्यक्तित्व विकाश में बहुत सहायक होता है ।

आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं आप अपने परिवार का शहर का जिले का प्रदेश का एवं राष्ट्र का नाम रोशन करे खिलाड़ियों को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया एवं खिलाड़ियों को मोटिवेशन प्रदान किया ।

On the auspicious occasion of Republic Day, a friendly football match was played at Railway Ground Amla

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular