Saturday, August 15, 2026
Homeदेश-विदेशAmla News : आमला में सजा मीना बाजार: परिवारों की उमड़ी भीड़,...

Amla News : आमला में सजा मीना बाजार: परिवारों की उमड़ी भीड़, झूलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का ले रहे भरपूर आनंद

Amla News : शहर में इन दिनों सजा मीना बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक यहां अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ बाजार का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे मेले की रौनक और भी बढ़ गई है।

स्कूलों के परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे झूले झूलने के लिए उत्साहित हैं, वहीं युवा और बड़े भी ड्रैगन झूला, मिनी डिस्को और अन्य मनोरंजक झूलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बड़े झूले भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मीना बाजार में खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं। यहां चाट, मैगी, ठंडी आइसक्रीम जैसे स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को लुभा रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए घरेलू उपयोग की सुंदर और आकर्षक वस्तुएं उचित दामों पर उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारी का सिलसिला भी लगातार जारी है।

इसके अलावा बाजार में चादर, चूड़ी, खिलौने और अन्य उपयोगी सामान भी अच्छे दामों में मिल रहे हैं, जिससे शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में जो लोग अब तक नहीं पहुंच पाए हैं, वे अपने परिवार के साथ मीना बाजार का आनंद लेने और अपनी पसंद की चीजें खरीदने का मौका जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular