Sunday, August 16, 2026
Homeबैतूलभाजपा की रीति-नीति से प्रभावित आदिवासी समाज के लोगो ने भाजपा की...

भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित आदिवासी समाज के लोगो ने भाजपा की सदस्‍यता ली

 

भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित आदिवासी समाज के लोगो ने भाजपा की सदस्‍यता ली

जनपद अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व मे शामिल हुए लोगो का विधायक ने स्‍वागत किया

रिपोर्टर मन कश्यप

BJP News Amla:- भाजपा की रीति -नीति से प्रभावित आदिवासी समाज के लोगो ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की है। बुधवार को बोरीखुर्द मिडिल स्‍कूल मे एक समारोह के दौरान विधायक डॉ0 योगेश पंडागरे जनपद अध्‍यक्ष गणेश यादव भाजपा नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख सहित अन्‍य भाजपा नेताओं की मौजूदगी मे बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या मे आप-पास के दर्जनो गांव के ग्रामीण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ0 पंडागरे ने भाजपा की केंद्र और राज्‍य सरकार व्‍दारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्‍होनें स्‍थानीय स्‍तर पर भी विधायक निधि सहित अन्‍य निधियों से कराए जा रहे विकास कार्यो का ब्‍यौरा दिया। कार्यक्रम मे ग्राम खारीगयावानी तोरनवाड़ा ठानी हरदोली बामला नजरपुर खारी रतेड़ा सहित अन्‍य गांव के आदिवासी समाज के 80 से ज्‍यादा लोगो ने जनपद अध्‍यक्ष गणेश यादव के नेतृत्‍व मे भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की। कार्यक्रम मे जनपद उपाध्‍यक्ष किशनसिंह रघुवंशी अमुना यादव सहित बड़ी संख्‍या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular