#मुख्यमंत्रीवृंदावनयोजना https://admnews.co.in Mon, 19 Jan 2026 11:27:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://admnews.co.in/wp-content/uploads/2024/09/cropped-2-2-32x32.png #मुख्यमंत्रीवृंदावनयोजना https://admnews.co.in 32 32 संकल्प से समाधान अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए : कलेक्टर सूर्यवंशी https://admnews.co.in/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95/ https://admnews.co.in/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95/#respond Mon, 19 Jan 2026 11:15:33 +0000 https://admnews.co.in/?p=8077 बैतूल : कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की पात्रता एवं अपात्रता का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। साथ ही बीएलसी घटक के लंबित आवेदनों का निराकरण तथा एएचपी घटक के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के हस्तांतरण की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन की निकायवार समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने स्वच्छता के निर्धारित मापदंडों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री वृंदावन योजना की समीक्षा में पशुपालन विभाग को पशु संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा प्राथमिकता अनुसार बजट आवंटन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राजस्व वसूली, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री एवं स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्धारित समयावधि में सभी प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।

संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया कि गठित दल डोर-टू-डोर भ्रमण कर आमजन से आवेदन प्राप्त करें तथा प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही बैठक में समयावधि प्रकरण, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://admnews.co.in/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95/feed/ 0