#IndiaFestivals https://admnews.co.in Sat, 28 Mar 2026 08:22:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://admnews.co.in/wp-content/uploads/2024/09/cropped-2-2-32x32.png #IndiaFestivals https://admnews.co.in 32 32 दामजीपुरा में रामनवमी पर भव्य रैली के साथ माता मंदिर के जवारे विसर्जन, भक्तिमय माहौल ने जीता दिल https://admnews.co.in/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ https://admnews.co.in/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/#respond Sat, 28 Mar 2026 08:11:15 +0000 https://admnews.co.in/?p=9580 अंकित सिंह तोमर दामजीपुरा

Betul News : दामजीपुरा पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर दामजीपुरा में भव्य भव्य रैली एवं माता मंदिर के जवारे विसर्जन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता माता मंदिर में लगना शुरू हो गया, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जवारे का पूजन किया गया।

भव्य रैली में गांव के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी भक्तजन जय माता दी और भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ पूरे गांव में भक्ति का संदेश फैलाते हुए चल रहे थे। रैली में ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और पारंपरिक वेशभूषा ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।

इसके पश्चात माता मंदिर से जवारे विसर्जन के लिए सभी श्रद्धालु मां ताप्ती देवलघाट की ओर रवाना हुए। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ जवारे का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की।

दामजीपुरा में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का भी संदेश देता है। ऐसे आयोजन हमारे संस्कारों और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

]]>
https://admnews.co.in/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/feed/ 0