संवाददाता अलकेश धुर्वे के घर गूंजी किलकारी, पुत्र रत्न की प्राप्ति पर शुभकामनाओं का दौर
बैतूल/चिचोली। MP NEWS LIVE के बैतूल जिले के संवाददाता एवं मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी अलकेश धुर्वे के परिवार में खुशियों का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया है। परिवार के अनुसार माता और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
पुत्र रत्न की प्राप्ति की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने अलकेश धुर्वे एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम का जताया आभार
इस सुखद अवसर पर अलकेश धुर्वे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रदान की गई सेवाओं और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने वंदना बातरी, रेशमी सिस्टर, गौरी सिस्टर, उषा सिस्टर सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ सहयोग किया। इसके लिए वे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के आभारी हैं।
मीडिया संगठन मध्यप्रदेश परिवार ने दी बधाई
इस खुशी के अवसर पर मीडिया संगठन मध्यप्रदेश परिवार की ओर से जिला मीडिया प्रभारी अलकेश धुर्वे जी एवं उनके परिवार को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
संगठन परिवार ने नवजात शिशु के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य तथा पूरे परिवार के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
— मीडिया संगठन मध्यप्रदेश परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संवाददाता अलकेश धुर्वे के घर गूंजी किलकारी, पुत्र रत्न की प्राप्ति पर शुभकामनाओं का दौर
RELATED ARTICLES





