Friday, August 14, 2026
Homeप्रदेशभीमपुर में अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा की वृहद बैठक, 18 अप्रैल भोपाल रैली...

भीमपुर में अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा की वृहद बैठक, 18 अप्रैल भोपाल रैली को लेकर बनी रणनीति

टेट आदेश निरस्तीकरण सहित 4 प्रमुख मांगों पर गरजे शिक्षक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आज अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में विकासखंड भीमपुर में अध्यापक शिक्षक संवर्ग के समस्त अध्यापक शिक्षक मातृशक्ति बहने उपस्थित हुए मंगल भवन कार्यालय में वृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के समस्त संकुलों में संकुल प्रमुखों से मोर्चा द्वारा निर्धारित तिथियों में कार्यक्रम की क्या व्यवस्था एवं 18 अप्रैल को भोपाल जाने हेतु क्या रूपरेखा है पर विचार विमर्श हुआ एवं जिन मांगों को लेकर मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

मुख्य मांगें:

1 आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग द्वारा जारी टेट परीक्षा आदेश निरस्त करना
2 माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मध्यप्रदेश शासन की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर की जावे।
3 अध्यापक शिक्षक संवर्ग को पेंशन ग्रेजयुटी अवकाश का नगदीकरण का लाभ प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुवे प्रदान करे।
4 शिक्षा विभाग से जनजातीय कार्यविभाग में एवं जनजातीय कार्यविभाग से शिक्षा विभाग में आए शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ एवं उनके मूल विभाग में प्रदान किए जावे।
आदि मांगो का ज्ञापन भव्य रैली मंगल भवन से निकलकर तहसील ऑफिस पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम तहसीलदार महोदय श्री बसंत बरखानिया सर को दिया गया।

सभा को संबोधित

ज्ञापन एवं सभा को संबोधित करने में मुख्य रूप से सुरेंद्र आर्य शैलेंद्र बिहारिया संजय गौतम संतोष आर्य मनोज आर्य दिनेश राठौर रामा घुमारे भारतु मर्सकोले जगदीश मिश्र राजेश मालवी मनोज बैंस लक्ष्मीकांत पाटिल भामा सिंह कुमरे पूरण कुमरे द्वारका यादव सुनील पंडाग्रे मनोहर मालवी सुधाकर मंगलमूर्ति पाटणकर हीरामन यादव मोतीलाल सेलुलर काशीराम बिहार मनकों मैडम रमौती सलामे मैडम रूपवती आठवां मैडम आशा दहीकर मैडम भावना खरे रेखा वनखेडे ब्लॉक मीडिया प्रभारी अहाके सर नागले सर सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम संचालन और आभार

कार्यक्रम का कुशल संचालन के आर पाटिल ने किया एवं अंतिम उद्बोधन कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा आजाद सिंह राजपुत द्वारा बताई गई एवं आभार व्यक्त किया गया एवं 18 को भोपाल कार्यक्रम में जाने हेतु समस्त अध्यापकों से अपील की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular