भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शंकर वार्ड मे परिवार मिलन कार्यक्रम संपन्न
BJP News Betul । पिछले 18 वर्षो से बेटियो को मान मिले महिलाओ को सम्मान मिले इसके लिए प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदैव प्रयासरत रहे है। आज के दौर में जब परिचित और परिवार वाले भी मदद करने से पहले सोचते है। उस दौर मे श्री चौहान बेटियो और बहनो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाडली बहना योजना लेकर आए है। जिसके तहत अब हर वर्ग की महिलाओ को साल के 12 हजार मिलेगें। उक्त उदगार पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा बैतूल नगर के शंकर वार्ड में आंगनवाडी परिवार मिलन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटियो के साथ भविष्य बेहतर बनाने के लिए 18 सालो से प्रतिबद्व है। वहीं केन्द्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओ को मजबूत बनाने के लिए जनधन योजना के साथ साथ मुद्रा योजना के माध्यम से कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि आज लाडली बहना योजना का लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है। बहनो और बेटियो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री संवेदनशील है। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है लाडली लक्ष्मी योजना के तहत आज बेटियो को बेहतर शिक्षा मिल रही है। वहीं आर्थिक सहायता भी उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। अब लाडली बहना योजना से बहनो को मजबूती मिलेगी। जिससे परिवार और समाज भी मजबूत होगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे, मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी कविता मालवी, महामंत्री मीना बोरबन, सरिता रघुवंशी, सहित बडी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी एवं वार्ड की बहने उपस्थित रही।






