आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से जिला खनिज मद से स्वीकृत जनजातीय बहुल रोझडा से बिजादेही तक सड़क निर्माण का संपन्न हुआ भूमिपूजन
आमला । बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उईके एवं आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा विधानसभा के जनजातीय बहुल क्षेत्रों के ग्रामीणों को बड़ी सौगात के रूप एक करोड़ से अधिक लागत वाली रोझडा से बिजादेही तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
दूरस्थ जनजातीय बहुल क्षेत्र में लंबे समय से आवागमन की समस्याओं के स्थाई निदान के लिए जिला खनिज मद से निर्मित होने वाली सड़क के भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा सांसद दुर्गादास उईके एवं आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।
सड़क भूमिपूजन कार्यक्रम में बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उईके एवं आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा विधानसभा प्रभारी पी सी शर्मा भाजपा सारणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे वरिष्ठ भाजपा नेता हरी यादव राकेश वर्मा राकेश सिनोटीया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।









