Wednesday, October 14, 2026
Homeपीथमपुरपीथमपुर में हर्षोल्लास में साथ मना 75वा गणतंत्र दिवस : 75th Republic...

पीथमपुर में हर्षोल्लास में साथ मना 75वा गणतंत्र दिवस : 75th Republic Day celebrated with joy in Pithampur

रिपोर्ट ‌- अमित अतुलकर

Pithampur News : औद्योगिक नगरी पीथमपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह नगर पालिका के जॉन कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमे नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल ने ध्वजा रोहन किया व चार बाइक फॉगिंग मशीन शहर को समर्पित की गई। इन बाइक फॉगिंग मशीन के बारे में जानकारी देते हुवे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा ने जानकारी  देते बताया की इन फॉगिंग मशीन की खासियत ये है की इन्हे दिव्यांग चलयेगे जिससे की दिव्यांगो को रोजगार के साथ उन्हें मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। वही शहर की तंग गलियों में भी सफाई के साथ कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकेगा। 

Flag-salute-in-police-section

पुलिस अनुभाग में हुआ झंडा वंदन : Flag salute in police section

सबसे पहले सेक्टर एक थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने थाने पर झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली उसके बाद अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय व नगर पुलिस अधीक्षक कार्यलाय पर झंडा फहराया गया जिसमे पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। 

Flag-hoisted-at-BJP-office

भाजपा कार्यालय पर फहराया झंडा : Flag hoisted at BJP office

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झंडा वंदन किया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओ ने भाग लिया। 

Cultural-programs-held-in=schools

स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम : Cultural programs held in schools

शहर के सभी स्कूलों ने 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। जहा सुबह तिरंगा रेली निकाली गई जिसमे नेशनल केडेट कोर के बच्चे कदमताल करते चल रहे थे वही देश भक्ति के नारे आसमान में बुलंद हो रहे थे। वही कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे स्कूली बच्चों ने धार्मिक व देश भक्ति गीतों पर आकर्षक रंगा रंग प्रस्तुति दी गई।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular