Wednesday, October 14, 2026
Homeपीथमपुरओम श्री एडवांस एकेडमी हाई स्कूल में गणतंत्र पर मेधावी छात्रों को...

ओम श्री एडवांस एकेडमी हाई स्कूल में गणतंत्र पर मेधावी छात्रों को प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया : Meritorious students on Republic were honored with appreciation letters at Om Shree Advance Academy High School.

 
Meritorious students on Republic were honored with appreciation letters at Om Shree Advance Academy High School

रिपोर्ट – अमित अतुलकर


Pithampur News : पीथमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थितओम श्री एडवांस एकेडमी हाई स्कूल में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसे सभी विद्यार्थियों ने हर्ष और उत्साह के साथ मनाया।  विद्यालय की निर्देशिका  कविता प्रदीप द्विवेदी ने सरस्वती वंदना के साथ सरस्वती माता, भारत माता, डॉ भीमराव अंबेडकर एवं गांधी जी की तस्वीर पर तिलक पुष्पमाला दीप जलाकर  राष्ट्रीयध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय कि कुछ छात्राओं ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियां दी।  पिछले सत्र मे जो विद्यार्थियों ने कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया था उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया।  इस सत्र में खेलकूद की प्रतियोगिता में जो विद्यार्थियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।उन विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। उसके बाद श्रीमती  द्विवेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान का महत्व बताया।  प्रदीप द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संविधान का महत्व बताते हुए कहा की संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिवानी द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को बताया की भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।एवं कीर्ति सिंह राजपूत ने भी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान का महत्व समझाया। जिसमें विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं पूजा पाटीदार, कंचन पवार, रुचिका महालय, भूमिका चोपड़ा , आकृति पटेल, गीता पाटिल, कीर्ति सिंह, रिंकी श्रीवास्तव, सुशीला पवार, सोनू राजपूत, निशा बतवाल, कल्पना रोकड़े, सीमा आदि शिक्षिका शामिल रही।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular