आमला । आज 27 मार्च को शाम 6 बजे ग्राम कूजबा से वेद माता गायत्री के मंदिर भूमि पूजन के लिए कलश लाया गया जहा आज कलश का जम्बाडी खुर्द में भव्य स्वागत किया गया है। कलश का स्वागत श्री ओमप्रकाश वागद्रे. श्री सनतराव धोते रघुनाथ धोते झिंगुजी मकोडे आन्नदराव धोते, कृष्णराव वागद्रे राजेश चौहान मनोज कुमार गीतकार आदि ग्रामीण लोगो ने बडी धूम धाम से किया ।
महिलाओं के द्वारा कलश का पुजन किया गया। और समस्थ ग्राम वासियो ने कूजबा में हो रहे कार्यक्रम के लिए दान दिया है। इस कार्यक्रम में कुजबा से जिसमें श्री लवत सबले श्री संजय चिलहट्टे संपत चडोकर सक्रिय कार्यकता के रूप मे शामिल हुए वहीं श्री प्रमोद चिलहटे और अन्य कलश लेकर आमला विकाश खंड के ग्रामों का भ्रमण कर, वेद माता गायत्री के मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम के लिए समस्त ग्रामों के ग्राम वासियो को निमंत्रण दे रहे है।







