आमला। वार्ड क्र. 9 में नाली निर्माण
कार्य मे हो रही अनियमितता के चलते व नाली निर्माण कार्य मे बनाया गया स्टीमेट की
छायाप्रति हेतु नगर पालिका के इंजीनियर से मिलने व नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन
सौपने गई थी ।
महिलाओ से इंजीनियर ने बेहूदा बत्तमीजी से
की बात भाजपा नेत्री रीना कश्यप ने बताया कि वार्ड क्रमांक 9 में बस स्टैंड में
नाली निर्माण तथा बड़ाई चाल में बन रही सड़क निर्माण कार्य के विषय को लेकर मुख्य
नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा और उनसे चर्चा की जिसमे नगर पालिका सीएमओ
द्वारा नगर पालिका कर्मचारी गणेश हारोड़े को चेम्बर में बुलाकर ज्ञापन दिया और
उन्हें कहा कि महिलाओं को इंजीनियर सहाब से मुलाकात करवा दो कहा हम सभी महिलाएं
चेम्बर में इंजीनियर सहाब से वार्ड क्रमांक 9 में बन रही नाली निर्माण और बड़ाई चाल में
बन रही सड़क निर्माण कार्य की चर्चा करने लगे उस ही दौरान इंजीनियर साहब बिना कुछ
कहे ही चले गए और 15 से 20 मिनट तक इंतजार करवाया उन्हें बुलाने पर
सहाब आए और हम महिलाओ ने सिर्फ इतना कहा कि साहब हम कबसे बैठे है और आप बिना बोले चले
गए ।इतने में वह हम पर भड़क उठे और हम महिलाओं पर जोर जोर से चिल्लाने लगे और अभद्र
तरीके से बोलने लगे की मेरी बात करने का तरीका यही है ।
हमने कहा कि आप बिना कहे
चले गए हमे बताते की में आता हूं हम इंतजार कर लेते तो इंजीनियर साहब ने कहा कि
मुझे अध्यक्ष जी ने बुलाया है मेरे लिये पहले अध्यक्ष है आप लोग
बाद में हो हम महिलाओं ने कहा कि साहब पहले जनता जनार्दन है । इंजीनियर साहब जोर
जोर से बोलने लगे अब जब भी आप लोग नगर पालिका आओ तो मेरा व्यवहार ऐसा ही रहेगा ।
हम महिलाओ से इस तरीके से पेश आए और कहा कि तुमसे जो बने कर लेना ।
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नही है में इंजीनियर से बात करता हु
इनका कहना है कि में अभी व्यस्त हु बाद में इस सम्बंध में बात करुंग






