(रिपोर्टर – कृष्णा राव वागद्रे )
बैतूल /आमला । मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना के
लिए आज बहनों के मोबाइल पर ओटीपी नही आने से दिन भर सीएससी सेंटर पर इंतजार करती
रही । लेकिन सर्वर नही मिलने के कारण बहनों की समग्र की ई-केवाईसी नही हो पाई ।
लिए आज बहनों के मोबाइल पर ओटीपी नही आने से दिन भर सीएससी सेंटर पर इंतजार करती
रही । लेकिन सर्वर नही मिलने के कारण बहनों की समग्र की ई-केवाईसी नही हो पाई ।
सीएससी संचालकों ने अपनी पंचायत में शिविर आयोजित किए
गए हैं । कितु खबर लिखे जाने तक 5
बजे तक मात्र 3-4 बहनों की ही समग्र ई-केवाईसी हो पाई है। अभी बैतूल जिले में
फसल कटाई का काम चालू होने के कारण जो बहन अपने खेत में नही जा पाई वह बहुत नाराज है
।
मजदूरी पर जाने वाली जम्बाड़ा की श्रीमति
भूरी विश्वकर्मा ने बताया की आज की मेरी मजदूरी
भी गई और मेरा काम भी नही हुआ।
वही सीएससी
संचालक राजू खातरकर ने बताया की कैंप मोड़
पर काम करना था, पर सर्वर के कारण दूसरे काम भी नही कर पाए । लाडली बहना इस सर्वर के कारण आज बहूत परेशान रही और नारज
भी रही ।