Wednesday, October 14, 2026
Homeपीथमपुरअयोध्या में राम लला स्थापित होने पर स्कूली बच्चों ने माना आभार...

अयोध्या में राम लला स्थापित होने पर स्कूली बच्चों ने माना आभार निकाली धन्यवाद रैली : School children expressed their gratitude on the installation of Ram Lalla in Ayodhya and took out a thanks rally

School children expressed their gratitude on the installation of Ram Lalla in Ayodhya and took out a thanks rally

रिपोर्ट – अमित अतुलकर

Pithampur News : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के समीपस्थ उत्कर्ष विहार कॉलोनी भाटखेड़ी स्थित कान्हा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चो व शिक्षिकाओं ने  अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत हुए। श्री बालक राम प्राण प्रतिष्ठा के बाद रेली निकाली, स्कूल संचालिका पिंकी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की 22 जनवरी के दिन हमारे आराध्य देव श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन अयोध्या में किया गया उसके  पहले व बाद भी पूरे देश में उत्सव का माहोल बना हुआ है। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के व इस उत्सव तक पहुंचने के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु स्कूल के बच्चो द्वारा नगर में धन्यवाद रैली निकाली गई। रैली में बच्चो द्वारा राम लक्ष्मण सीता का वेष धारण कर नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान रहवासियों द्वारा बच्चो की रेली पर कई नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धन्यवाद रेली में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भी भाग लिया। अंत में स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा बच्चो को राम के चरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं कार्यक्रम के अंत में स्कूल की संचालिका द्वारा सभी नागरिकों का आभार माना गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular