क्षय
का उपचार ले रहे मरीजों को 6 माह तक दी जायेगी नि:शुल्क सामुदायिक सहायता
बैतूल : जिला क्षय केन्द्र में
गुरूवार 16 फरवरी को जिले के चिकित्सकों द्वारा निक्षय मित्र
बनकर क्षय बीमारी का उपचार ले रहे दो मरीजों को पोषण आहार बास्केट वितरित की गई।
यह बास्केट नि:शुल्क सामुदायिक सहायता के रूप में मरीजों को 6 माह तक प्रदान की जायेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध ने बताया कि
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय के मरीजों को सामुदायिक
सहायता के अंतर्गत पोषण आहार बास्केट वितरण का कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है।
इस हेतु निक्षय मित्र बनकर सहायता दी जा सकती है। क्षय (टीबी) मरीजों के लिये
सामुदायिक सहायता का उद्देश्य क्षय (टीबी) मरीजों के इलाज के बेहतर आउटकम के लिये
अतिरिक्त सहायता प्रदान करना है। वर्ष 2025 तक भारत को टीबी
मुक्त करने की प्रतिबद्धता के लिये समुदाय का अधिकाधिक सहयोग लेना है। जिन मरीजों
का टीबी का उपचार जारी है उन्हें समुदाय की मदद से मासिक पोषण बास्केट प्रदाय की
जाना है, जिससे उन्हें अतिरिक्त पोषण मिल सके।

इसी अनुक्रम में गुरुवार को जिले के चिकित्सकों डॉ. ओपी यादव द्वारा
एक एवं डॉ. अरविन्द भट्ट द्वारा एक क्षय के मरीजों को
पोषण आहार बास्केट वितरित की गई। पोषण आहार बास्केट में पांच किलो आटा, एक किलो तुअर दाल, एक किलो दलिया, एक किलो सत्तू, एक पैकेट सोयाबड़ी एवं एक पैकेट
फुटाने शामिल हैं। यह पोषण आहार बास्केट सतत 6 माह तक क्षय
का उपचार ले रहे मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जायेगी।

सीएमएचओ ने बताया कि बास्केट की अनुमानित राशि 500 से 600 रुपए के मध्य है। टीबी मरीजों को यह बास्केट
कोई भी प्रदान कर निक्षय मित्र बन सकता है। उन्होंने मरीजों की सामुदायिक सहायता
हेतु जिले के जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों, समुदाय का प्रतिनिधित्व करने
वाले इच्छुक नागरिकों, महिला संगठनों, वयोवृद्ध
वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन से आगे आकर निक्षय मित्र बनने एवं जिला क्षय केन्द्र में
पंजीयन कराने का आग्रह किया है।

पंजीयन हेतु जिला क्षय अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय के मोबाइल 9406928617
एवं क्षय कंसल्टेंट श्री अजय नागले के मोबाइल नंबर 9300004244
पर सम्पर्क किया जा सकता है। पोषण आहार बास्केट वितरण कार्यक्रम में
जिला क्षय अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय सहित जिला क्षय केन्द्र बैतूल का स्टाफ उपस्थित
रहा।