Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलनगर आमला की बेटी नंदिनी बनी एयर होस्टेस किया सपने को साकार

नगर आमला की बेटी नंदिनी बनी एयर होस्टेस किया सपने को साकार

नगर आमला की बेटी नंदिनी बनी एयर होस्टेस किया सपने को साकार

बैतूल –नगर आमला की बेटी नंदिनी अम्बुलकर बनी एयर होस्टेस, अपने सपनो को साकार कर दिखाया और यह साबित कर दिया कि लगन से कडी मेहनत करके लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बचपन से ही नंदिनी को अपने पंखों को आकाश में उड़ते देखना पसंद था और वह बचपन से ही प्रतिभा की धनी थी। 


नंदिनी ने प्राईमरी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय
आमला से हासिल की एवं उच्च शिक्षा लक्ष्मीबाई महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली से प्राप्त की । नंदिनी बचपन से ही सरल
,सहज और सौम्य
स्वभाव के लिये परिवार में और शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लिया
करती थी । पिता श्रवण अम्बुलकर एयरफोर्स में कार्यरत थे और माता अंबिका अम्बुलकर
गृहिणी है। साथ ही बड़े भाई आकाश अम्बुलकर भारतीय सेना में कैप्टन है। बचपन से ही
परिवार की रुचि शैक्षणिक और भारतीय सेना में रही है । इसी का परिणाम यह रहा कि
नंदिनी ने अपने परिवार की पृष्ठभूमि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि को कामयाब कर साबित कर
दिया । इस उपलब्धि को पाने पर नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने नंदिनी और उनके
परिवार के सभी सदस्यों को बधाईयां दी
।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular