सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का श्री गौतम ने संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया
प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
सीएम_हेल्पलाइन के निराकरण में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग का उच्च प्रदर्शन
सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण में जिले के सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक कल्याण श्री नरेन्द्र गौतम प्रदेश में अव्वल रहे हैं |
मंगलवार को आयोजित समाधान ऑनलाइन की समीक्षा बैठक में श्री गौतम को शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। उनके द्वारा माह दिसंबर 2022 के दौरान सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त 29 शिकायतों का शतप्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।






