Friday, August 14, 2026
Homeअपराधबोरदेही में सनसनीखेज वारदात............... आँखों में मिर्च झोंककर 9 लाख लूटने वाले...

बोरदेही में सनसनीखेज वारदात…………… आँखों में मिर्च झोंककर 9 लाख लूटने वाले अंतरजिला गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार; 3 बाइक और नगदी जब्त

 


आमला। बोरदेही पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार 

आमला। मसाला मिर्च कांड का पर्दाफाश: आमला-बोरदेही मार्ग पर हुई 9 लाख की लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार

 रास्ते पर आंख में मिर्च झोंककर और चाकू अड़ाकर दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा

आमला। बोरदेही थाना क्षेत्र के नरेरा-देहलवाड़ा मार्ग पर हुई 9 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना का मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने फरार आरोपी पर 10,000 रुपये के ईनाम की घोषणा की है।

 

फिल्म स्टाइल में दिया था वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, बीती 20 मई 2026 को पीड़ित प्रदीप झरबड़े आई.सी.आई.सी. बैंक आमला से अपने सेठ विक्की साहू के 9 लाख रुपये नकद लेकर मोटरसाइकिल से बोरदेही लौट रहा था। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू किया। ग्राम नरेरा और देहलवाड़ा के बीच सुनसान रास्ते पर मौका पाते ही बदमाशों ने प्रदीप की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। अचानक हुए इस हमले से प्रदीप मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस घटना में प्रदीप को मामूली चोटें भी आई थीं।

दहशत के साये में था क्षेत्र, पुलिस ने बनाई विशेष टीम

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल, वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में साइबर सेल और बोरदेही पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मार्गों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

बोरदेही छः आरोप में से पांच को किया गिरफ्तार एक अभी भी फरार 

रामकुमार उर्फ मोहित पिता मदन यदुवंशी उम्र 18 साल 05 माह नि. नवेगांव जिला छिन्दवाड़ा ,गोविन्द पिता दुर्गेश टांडेकर उम्र 19 साल नि. नवेगांव जिला छिन्दवाड़ा ,शिवराम उर्फ नान्हू पिता मंगलू बन उम्र 20 साल नि. गोरखपुर थाना नवेगांव जिला छिन्दवाड़ा, दुर्गेश पिता खज्जू सोनवंशी उम्र 22 साल नि. गोरखपुर थाना नवेगांव जिला छिन्दवाड़ा, कमलेश उर्फ मनीष पिता रघुनाथ यदुवंशी उम्र 26 साल नि. बिन्दरई थाना नवेगांव जिला छिन्दवाड़ा ,फरार आरोपी- देवानन्द उर्फ देवा इवने पिता शिवसिंग इवने निवासी घाना उमरी थाना नवेगांव जिला छिन्दवाड़ा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular