Thursday, October 15, 2026
Homeधार्मिकरामल्ला की स्थापना के शुभावसार पर सेठ ने रहवासियों से किया वादा...

रामल्ला की स्थापना के शुभावसार पर सेठ ने रहवासियों से किया वादा निभाया : Seth fulfilled the promise made to the residents on the auspicious occasion of the establishment of Ramallah

कौमी एकता की मिशाल मेहमूद सेठ ने रखी खाटू श्याम मंदिर निर्माण की नीव…. 

Seth-fulfilled-the-promise-made-to-the-residents-on-the-auspicious-occasion-of-the-establishment-of-Ramallah

 रिपोर्ट-अमित अतुलकर

 

पीथमपुर(Pithampur)
: पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के समीपस्थ स्थित भाटखेड़ी पंचायत के अंतर्गत आने वाली कॉस्मोस कॉलोनी के भाजपा नेता व भाटखेड़ी सरपंच मेहमूद सेठ द्वारा हिंदू मुस्लिम कौमी एकता मिशाल एक और पेश की है। मेहमूद सेठ प्रदेश भर से कौमी एकता और संप्रभुता की मिशाल अपने आयोजनों और कार्यों से आए दिन रचते नजर आते है फिर चाहे वह सावन माह में कावड़ यात्रा हो या तिरंगा यात्रा सरपंच सेठ हिंदू मुस्लिम एकता के चलते दोनो ही समुदाय में काफी चहीते है।

मेहमूद सेठ द्वारा अपने क्षेत्र के रहवासियों से किए वादे पर खरा उतरते हुए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कॉसमॉस कॉलोनी अंतर्गत भव्य खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

वही 21 हजार लोगो का महा प्रसादी वितरण रखा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे।

वही जानकारी देते हुए सरपंच मेहमूद सेठ ने बताया की आज राम लला अयोध्या में विराजमान हो रहे है,
इसी शुभ अवसर पर क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए कॉलोनी में भव्य खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न किया गया है अब जल्द ही खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कर बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर में की जावेगी,
साथ ही राम लला के अयोध्या में विराजमान होने के उपलक्ष्य में देर शाम भजन संध्या और करीब 21 हजार लोगो का महा प्रसादी वितरण रखा गया है,
वही कार्यक्रम में पधारी राज्य सभा सांसद कविता पाटीदार ने महमूद सेठ की इस पहल की सराहना करते हुएं उन्होंने सभी को हर धर्म समुदाय का सम्मान करने और उन्हें मानने की बात कही आगे उन्होंने कहां आज प्रभु श्री राम अयोध्या में पुनः आए है,
इसके पूर्व जब वह अयोध्या आए थे तो लोगो ने दिवाली मनाई थी आज ऐसा ही अवसर है और पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व आज इस पावन मौके पर जश्न मना रहा है जिसमे सभी समुदाय के लोग शालिम है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद आभार प्रकट किया।। वही कॉलोनी की रहवासी कल्पना गौर ने बताया की मेहमूद सेठ पूरे क्षेत्र में एकता की एक मिशाल है,
किसी भी जाति वर्ग समुदाय के लोगो के लिए वह हमेशा खड़े रहते है,
क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर निर्माण को लेकर हमारे द्वारा उनसे मांग की गई थी। जिस पर उनके द्वारा राम लला के अयोध्या में विराजमान होने के शुभ दिन पर मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया,
जिसके लिए समस्त रहवासियों की और से उनका आभार प्रकट किया।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular