बैतूल(Betul) : आज 22
जनवरी को अयोध्या धाम में होने जा रहे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बैतूल जिले के सभी मंदिरों में लाईव प्रसारण किया जाएगा। जिले भर के मंदिरों की साज–सज्जा की गई है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सभी मंदिरों में हवन–पूजन तथा भंडारे का आयोजन होगा।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मंदिरों में प्रतिदिन आरती के साथ–साथ श्रीराम नाम की धूम और दिवाली जैसा माहौल है। श्रद्धालु मंदिरों में जाकर दीपक जला रहे है और उत्सव मना रहे है।
शाहपुर में हुआ दीपदान कार्यक्रम
शाहपुर में 21 जनवरी को कलश यात्रा तथा धाराखोह नदी बाजार ढाना पर आतिशबाजी के पश्चात दीपदान कार्यक्रम हुआ। 22 जनवरी को मुख्य बजरंग टेकड़ी हनुमान मंदिर पर श्रीराम भगवान का प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अयोध्या का सीधा लाईव प्रसारण कार्यक्रम लोगों को दिखाया जायेगा। इसके बाद प्रसाद वितरण,
रैली निकाली जाएगी। इसके अलावास आमला विकासखंड में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में एलईडी लगाकर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों का लाईव दर्शन कराया जायेगा।
रैली निकाली जाएगी। इसके अलावास आमला विकासखंड में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में एलईडी लगाकर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों का लाईव दर्शन कराया जायेगा।
भैंसदेही में निकलेगी प्रभात फेरी
भैसदेही नगर में स्थित शिव मंदिर में 22 जनवरी को कीर्तन मंडल द्वारा भजन–कीर्तन तथा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह रैली नगर के प्रमुख मोर्गों से होते हुए वापिस मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाईव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा पवित्र नगरी मुलताई में ताप्ती सरोवर के आस–पास लाईटिंग की गई है। मंदिर परिसर में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में श्रीराम प्राण–प्रतिष्ठा का लाईव प्रसारण किया जाएगा।






