Thursday, October 15, 2026
Homeधार्मिकभगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा : Life consecration of Lord Shri Ram

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा : Life consecration of Lord Shri Ram

Life-consecration-of-Lord-Shri-Ram

मेरा गांव मेरी अयोध्या अभियान अंतर्गत जिले में निकाली जा रही प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा : Prabhat Pheri and Kalash Yatra being organized in the district under the Mera Gaon Meri Ayodhya campaign

 

बैतूल(Betul) : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बैतूल जिले के सभी दसों ब्लॉकों में मेरा गांव मेरी अयोध्या अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा प्रभात फेरी तथा कलश यात्रा निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम के मंदिरों की साफ सफाई,
दीपोत्सव और साज सजावट भी की गई। जिसमें समस्त नवांकुर संस्थाएं,
परामर्शदाता एवं समस्त बीएसडब्ल्यू तथा एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी का सहयोग है।

जन अभियान परिषद बैतूल की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने बताया कि यह अभियान कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अक्षत जैन के निर्देश में सभी दसों विकास खंड में चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्था,
प्रस्फुटन समिति, विभिन्न सामाजिक संगठन,
धार्मिक संगठन, सीएमसीएलडीपी छात्रों के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।

बैतूल में होंगे श्रीराम फल के पौधे रोपित

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल ने बताया कि धर्मगुरूओं एवं पुजारियों से संपर्क कर सभी मंदिरों में जन सहयोग से साफ–सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत श्रीराम फल के पौधे सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लगाए जाएंगे।

श्रीराम मंदिर से होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई ने बताया कि मुलताई में 153 मंदिर है,
जिनमें से 16 श्रीराम मंदिर है। सभी मंदिरों में 16 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 22 जनवरी को ताप्ती सरोवर स्थित श्रीराम मंदिर में एलईडी की व्यवस्था कर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण कराया जाएगा। दीपदान,
महाआरती का कार्यक्रम भी रखा गया है। 22 जनवरी को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular