समाजसेवी सलीम शेख को मुंबई में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर ग्लोबल पीस अवार्ड 2024 से सम्मानित : Dr. Salim Sheikh, a social worker in Mumbai. Babasaheb Ambedkar Global Peace Award 2024
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर(Pithampur) : मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के तत्वावधान में शहर अध्यक्ष सलीम शेख एवं टीम द्वारा समाजहित में किये जा रहे सामाजिक एवं जनहितैषी उल्लेखनीय सेवाकार्यो के लिए मुंबई के एक अन्य राष्ट्रीय संगठन भारतीय मानवाधिकार परिषद द्वारा अपने स्थापना दिवस के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मुंबई में जी सी सी क्लब में भव्य एवं गरिमामय समारोह में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर ग्लोबल पीस अवार्ड 2024 से भारतीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हाज़ी शेख साहब एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी वालिया एवं नेशनल वर्किंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश जी त्रिवेदी के द्वारा सम्मानित किया गया जो कि संगठन के लिए गौरवान्वित करने वाला लम्हा था। वही शहर अध्यक्ष सलीम शेख द्वारा यह सम्मान अपनी मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की पूरी टीम को समर्पित किया, एवं इस सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।।






