Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलपिपरिया तथा डहुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों ने किया...

पिपरिया तथा डहुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

पिपरिया तथा डहुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

पिपरिया तथा डहुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

बैतूल(Betul) । विकसित भारत संकल्प यात्रा 19वें दिन शनिवार को मुलताई विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरिया तथा डहुआ पहुंची। जहां ग्रामवासियों ने हर्षोंल्लास से यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को खरीफ एवं रबी मौसम के पूर्व मिटटी की जांच करवाने एवं मिटटी नमूना संकलन करने की विधि की विस्तार से जानकारी दी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा 6 जनवरी को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के कुछ ग्रामों में पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम साईखण्डरा,
जावरा तथा नाहिया,
आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम बोथी,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम मेंढापानी,
शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम गुवाड़ी तथा सालीमेट,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम तिरमहू तथा हरदोली,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम पिपरिया तथा डहुआ,
प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम सावंगी तथा बिरूलबाजार,
भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम धाबा,
भीमपुर जपद पंचायत के ग्राम चिल्लौर तथा कामोद में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।  

8 जनवरी को यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा 8 जनवरी दिन सोमवार को बैतूल,
घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम गुढ़ी,
रेड़वा तथा बारव्ही,
आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम बाकुड़ तथा सातनेर,
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम पीसाझोड़ी,
शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम झापा तथा झापड़ी,
आमला जनपद पंचायत के ग्राम राजेगांव तथा उमरिया,
मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम पारड़सिंगा तथा देवरी,
प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम बलेगांव तथा सेंदूरझना,
भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम थपोड़ा,
भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम कासमारखण्डी तथा गुरूवा में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular