Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलविकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ यात्रा का किया...

विकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ यात्रा का किया स्वागत, किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्र एवं नैनो यूरिया के फायदे बताएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ यात्रा का किया स्वागत, किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्र एवं नैनो यूरिया के फायदे बताएं

बैतूल
(Betul)
। विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरूवार को बैतूल, आमला, मुलताई, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही की ग्राम पंचायतों में पहुंची। जहां उपस्थित जनसमुदाय ने हर्षोल्लास के साथ यात्रा का स्वागत किया। बैतूल विकासखंड की ग्राम पंचायत दीवान चारसी तथा बोरीकास में पहुंची संकल्प यात्रा ने ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं नैनो यूरिया के फायदे बताएं और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही खरीफ एवं रबी मौसम के पूर्व मिट्टी की जांच करवाने एवं मिट्टी नमूना संकलन करने की विधि की विस्तार से जानकारी दी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ यात्रा का किया स्वागत, किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्र एवं नैनो यूरिया के फायदे बताएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरूवार को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के ग्रामों में पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम दिवानचारसी तथा बोरीकास, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम गोंडीघोघरा, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम छुरी तथा चिखली आमढाना, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम ढोढरामऊ तथा डाबरी, आमला जनपद पंचायत के ग्राम जमदेहीखुर्द तथा जमदेहीकला, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम छिन्दी तथा रिधोरा, प्रभातप्रट्टन के ग्राम पंचायत नान्दकुड़ी तथा वायगांव, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम कोड़ी, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम महतपुर जावरा में भ्रमण कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

 

शुक्रवार को यात्रा का रूट चार्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा 29 दिसंबर को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम हथनाझिरी तथा पिपला, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम सूकी, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम रानीपुर तथा अन्कावाड़ी, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम टिमरनी तथा बानाबेहड़ा, आमला जनपद पंचायत के ग्राम बारंगवाड़ी तथा काठिया, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम मयावाड़ी तथा दुनावा, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम सहनगांव तथा काजली, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम भीवकुण्ड, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम देसली तथा बाटलाखुर्द में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular