Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलबैतूल (Betul) : शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायतों...

बैतूल (Betul) : शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायतों में पहुंची संकल्प यात्रा का जनसमुदाय ने किया स्वागत

शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायतों में पहुंची संकल्प यात्रा का जनसमुदाय ने किया स्वागत

शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायतों में पहुंची संकल्प यात्रा का जनसमुदाय ने किया स्वागत, 

शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायतों में पहुंची संकल्प यात्रा का जनसमुदाय ने किया स्वागत

ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी


बैतूल (Betul) । विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातट्टन की ग्राम पंचायतों में पहुंची। जहां उपस्थित जनसमुदाय ने हर्षोंल्लास के साथ यात्रा की अगुवाई की। बैतूल विकासखंड की ग्राम पंचायत मंडईखुर्द तथा माथनी में यात्रा के पहुंचने पर जनसमुदाय ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। ग्राम मंडईखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों से ग्रामवासियों को अवगत कराया। इसके अलावा शाहपुर जनपद पंचपायत की ग्राम पंचायत तारा में पहुंची संकल्प यात्रा ने ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने नृत्य/नाटिका का मंचन किया। वहीं कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नैनो यूरिया के फायदे किसानों को बताएं एवं विभागीय योजनाओं पर जानकारी दी गई।

शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायतों में पहुंची संकल्प यात्रा का जनसमुदाय ने किया स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के कुछ क्षेत्र में पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम मंडईखुर्द तथा कढ़ाई, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम सातकुण्ड, घाड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम भोगईखापा तथा महेन्द्रवाड़ी, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम तारा तथा ढुमकरियत, आमला जनपद पंचायत के ग्राम आवरिया तथा तोरनवाड़ा, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम हेटी तथा रतेड़ाकला, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम चकोरा तथा साईखेड़ाखुर्द, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम पारडी तथा जामझिरी, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम डुलारिया में भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

शनिवार को बैतूल, शाहपुर एवं प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायतों में पहुंची संकल्प यात्रा का जनसमुदाय ने किया स्वागत

सोमवार को यात्रा का रूट चार्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार 25 दिसंबर को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम टेमनी तथा जामठी, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम पानबेहरा, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम जुवाड़ी तथा पांढरा, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम चिखलीरियत तथा काजली, आमला जनपद पंचायत के ग्राम परसोड़ी तथा खापाखतेड़ा, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम टेमझिरा तथा करपा, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम रजापुर तथा धाबला, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम बासनेरखुर्द तथा कालडोगरी, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम दामजीपुरा में यात्रा भ्रमण कर शासकीय योजनाओं की जानकारी देंगी। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular