मशाल रिलै के साथ शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता,
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक खेलकूद दिवस
बैतूल। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला डागा एवं स्कूल डायरेक्टर दीपाली निलय डागा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चो की रेस,
शॉट पुट, रिले रेस, जेवलीन थो बैलेस रेस,
रस्सा कसी, अरली ईयर क्लास के बच्चों की फाग रेस,
फिश रेस, हडलस रेस के मुक़ाबले करवाए गए। सबसे पहले प्रत्येक खेल कूद में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों ने मार्च–पास्ट का भव्य आयोजन किया। मार्च–पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला डागा ने ली। मार्च–पास्ट का नेतृत्व केबीज विग से अदिति वर्मा,
दीवा डागा व स्पोर्ट्स कैप्टन मोक्षा डागा व सीबीएसई से ताबीज कुरैशी,
जागृति बारस्कर व स्पोर्ट्स कैप्टन विकल्प चौधरी ने किया। खेल –कूद की शुरूआत मशाल रिलै के साथ हुई कार्यक्रम में विभिन्न खेल–कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर,
400 मीटर 400×100 मीटर की दौड़ एवं शॉट–पुट,
जेवलीन थो इत्यादि प्रमुख रहे। इन सभी खेलकूद ने भी बड़ा रुचिकर माहौल पैदा किया। सभी प्रतियोगिताएं बड़ी रुचिकर रहीं। विजेता छात्र एवं छात्राओं को निलय विनोद डागा ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
खेलकूद से राष्ट्र का गौरव बढ़ाएः दीपाली डागा
निदेशक श्रीमती दीपाली निलय डागा ने खेलकूद दिवस मनाने का उद्देश्य बताया। उन्होंने अपने देश और अपने विद्यालय के युवाओं में खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके अंदर ये भावना उत्पन्न कर पाए कि वे अपने खेल के उम्दा प्रदर्शन के द्वारा खुद की तरक्की के साथ–साथ अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का,
अपने विद्यालय का,
अपने शहर का नाम भी ऊँचा करें। इससे भी राष्ट्र का गौरव बढ़ता है।
अतं मे आभार स्कूल प्राचार्य श्रीमती जया चक्रवती ने किया। कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर शिवशंकर मालवीय एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







