Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरयुवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस...

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 3 लोगो पर किया मुकदमा दर्ज

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 3 लोगो पर किया मुकदमा दर्ज

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 3 लोगो पर किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 3 लोगो पर किया मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट – अमित अतुलकर


पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के बरदरी ग्राम में पिछले दिनों हुई युवक की मौत के बाद आज बड़ी संख्या में परिजन व ग्राम वासी एकत्रित हो कर थाने पहुंचे। विदित हो की तीन दिन पूर्व युवक  की लाश उसके घर में फासी पर टंगी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों  का आरोप हे की मृतक युवक राकेश  पिता प्रेम सिंह उम्र 18 वर्ष को मार कर लटका दिया गया हे व पुलिस आरोपीयो को बचा रही है।वही रेली में महिलाएं बच्चे युवा न्याय दो के नारे के साथ बैनर पर मृतक युवक के फोटो लिए हुवे थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी से परिजनों ने मुलाकात कर मृतक राकेश के हत्यारों को पकड़ने व कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुवे थाने में हंगामा करने लगे। थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों के लगातार समझाइश के बाद भी मृतक के परिजन व रहवासी नही माने व हंगामा करते हुए थाना परिसर के अंतर्गत ही बैठ गए। थाना प्रभारी ने प्रदर्शन कर रहे भीड़ को समझाइश दी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर सभी शंका का समाधान हो जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में साफ हो जाएगा की युवक राकेश की मौत के क्या कारण रहे। वही मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया की युवक को आपसी झगड़े में पहले मारपीट की गई बाद में उसे मार कर घर में लटका दिया गया। 

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 3 लोगो पर किया मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया की राकेश बामनिया नामक युवक का शव पंखे पर टंगा मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया हे की मृतक युवक राकेश का एक दिन पहले ही विवाद हुआ था । परिजनों और रहवासियों ने आरोप लगाया है की विवाद के बाद युवक की हत्या की गई है। परिजनों और रहवासियों को अभी समझाइश देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी शंकाओ का निराकरण कर सभी को समझाइश दी गई की मडर नही आत्महत्या की गई थी। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कारवाही करते हुए 3 आरोपियों के खिलाफ युवक को प्रताड़ित करने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वही सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कारवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular