Saturday, August 15, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 25 मांगों के समर्थन में दिया...

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 25 मांगों के समर्थन में दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बरसते पानी में कर्मचारियों का आक्रोश मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 25 मांगों के समर्थन में दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बैतूल। (रिपोर्ट कौशल घोडके ) मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर 24 सितंबर 2024 को जिले के अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों के हितों को लेकर 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अध्यक्ष सचिन राय के नेतृत्व में सौंपा गया। बरसते पानी के बीच यह ज्ञापन कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में सौंपा, जिसमें प्रमुख मांगें वेतन में सुधार, प्रमोशन प्रक्रिया में तेजी और अन्य लाभों को लेकर थीं।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राजेंद्र कटारे, संजय व्यास, हीरासिंह कुमरे, नितेश राठौर, प्रवीण नरवरे, अतुल आर्य, रवि सरनेकर, नीरज गलफट, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाब गायकवाड, अनिल गोस्वामी, प्रकाश देवड़े, संदीप राठौर, मुकेश सरयाम, सुरेंद्र आर्य, सुरेंद्र यादव, शंकर कहार, अरविंद तायवाड़े, बाली सरोने, ज्ञानेंद्र शुक्ला, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र मालवीय, सीरीज वर्मा, प्रीतम मरकाम, रीना इवने, राजेंद्र साहू, सनीलू पुष्पा, जयसवाल उर्मिला, मनी गिरी मैडम, तेजीलाल सुखचंद, प्रकाश देवल धुर्वे, भोजराज गुजरे, राजू आठनेरे, राजू मालवी, कैलाश चौहान शामिल थे।

जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ बैतूल, सचिन राय ने कहा कि यदि कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों पर शासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो प्रदेश स्तर पर प्राप्त निर्देशों के अनुसार उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, और इस बार कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस प्रदर्शन में शामिल अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार प्रकट किए और मांग की कि कर्मचारियों के वेतन, प्रमोशन और सेवा शर्तों में सुधार के साथ अन्य सुविधाओं को लेकर त्वरित निर्णय लिया जाए। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश इकाई के आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular