Sunday, August 16, 2026
Homeमध्यप्रदेशग्राम बाटलाकला में प्रधानमंत्री आवास सहित कई योजनाओं में भ्रष्टाचार

ग्राम बाटलाकला में प्रधानमंत्री आवास सहित कई योजनाओं में भ्रष्टाचार

ग्राम बाटलाकला में प्रधानमंत्री आवास सहित कई योजनाओं में भ्रष्टाचार राशन कार्ड, मनरेगा और चेक डेम योजना में अनियमितता, उपसरपंच और रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप ग्राम बाटलाकला में योजनाओं के नाम पर अवैध आहरण, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने किया खुलासा

बैतूल।( रिपोर्ट कौशल घोडके ) जनपद पंचायत भीमपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम बाटलाकला में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा योजना और चेक डेम योजना में भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायत कलेक्टर की।जनसुनवाई में पहुंची है। आवेदक नंदकिशोर बामने और सदाशिव बामने ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के उपसरपंच राहुल करछले और रोजगार सहायक द्वारा इन योजनाओं में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे अवैध रूप से सरकारी धन का आहरण हो रहा है।

शिकायत के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी की राशि भी काडमी पति प्यारेलाल के खाते में डालकर निकाली जा रही है। इसी तरह, मनरेगा योजना के तहत मजदूरी की राशि उपसरपंच राहुल करछले के परिवार के खातों में डाली जा रही है, जिससे अन्य गरीब मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। आवेदकों ने बताया कि राशन कार्ड और चेक डेम योजना में भी फर्जीवाड़ा किया गया है, जिसमें फर्जी हस्ताक्षर और अन्य अनियमितताए शामिल हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि पटवारी धन्नू भूमरकर ने अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपसरपंच राहुल करछले को सौंप दिया, जिससे राजस्व योजनाओं और गरीबी रेखा के राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों में भी फर्जी हस्ताक्षर कर, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

ग्रामवासियों ने इन सभी अनियमितताओं की जांच की मांग की है और उपसरपंच व रोजगार सहायक से भ्रष्टाचार की राशि वसूल कर इसे ग्राम विकास के लिए पुनः उपयोग में लाने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला बहुत ही गंभीर है और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। आवेदकों ने यह भी कहा कि इन योजनाओं के लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचने चाहिए, ताकि वे सही तरीके से इनका लाभ उठा सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular