भाजपा कार्यकर्ताओ ने उड़ीसा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के भ्रष्टाचार एवम अरबों के काले धन का किया विरोध करी कार्यवाही की मांग
रिपोर्ट – कृष्णाराव वागद्रे
आमला । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद समेत अन्य जगह पर भ्रष्टाचार एवम अरबों के काले धन के मामलो के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा जनपद चौक आमला पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया ।
भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने हाल ही में आई टी की कार्यवाही में अरबों रुपए के भ्रष्टाचार एवं कालेधन के उजागर प्रकरणों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर भ्रष्ट कांग्रेस का पुतला दहन किया ।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा की कांग्रेस और करप्शन दोनो का सीधा संबंध है और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए जनता के द्वारा हाल के विधानसभा चुनावों के परिणाम में कांग्रेस मुक्त भारत का जनादेश दिया है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया । पुतला दहन में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा नेता हरी यादव मंडल महामंत्री राजेश पंडोले वरिष्ठ भाजपा नेता चिरोंजी पटेल अशोक नागले जितेंद्र बेले शिवपाल उबनारे, बीरबल सिंह रघुवंशी प्रदीप सिंह चौहान निलेश राठौर दिनेश राठौर लाखन यादव नितिन देशमुख अनुभव गोहे नीतिन् खातरकर प्रवीण चौहान सुमित महतकर हिमांशु हारोडे सुनील गवाहड़े हरी मालवीय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारि गण उपस्थित रहे।






