अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड सामाजिक मंच द्वारा वरिष्ठ जनों का सम्मान
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर । धार पीथमपुर रतलाम झोंन के अध्यक्ष योगेंद्र जैन धार एवम मंच के मीडिया प्रभारी ललित जैन पीथमपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 03 दिसंबर 2023 रविवार को श्री भक्तांमर रचियता आचार्य श्री मानतुंगजी, दिग. जैन तीर्थ क्षैत्र मांगतुनगिरी, धार मे विराजित छुल्लिका 105 श्री चन्द्रमती माताजी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय दिगम्बर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के धार पीथमपुर रतलाम झोन पदाधिकारी व समाजजन ने जैन समाज के वरिष्ठ सम्मान समारोह के अंतर्गत श्रीमती कमलाबाई स्व. श्री सुखचंदसाजी जैन (महेश्वर वाले) धार का सम्मान श्रीफल शाल व मंच की और से प्रशस्ति पत्र भेट कर एवं विशेष रूप से धार दिगम्बर जैन समाज द्वारा भी उनका सम्मान किया गया। अंत मे स्वरुचि भोजन व तंबोला गेम झोन अध्यक्ष योगेंद्र जैन के द्वारा करवा गया व श्रीमती रूपमती अशोक जैन झाबुआ श्रीमती ममता स्व. लोकेंद्र जैन घाटाबिल्लोद ने समस्त समाजजनों को प्रभावना भेट की गई। अंत में मंच के सचिव व सांस्कृतिक सचिव के द्वारा समस्त जैन समाज धार व सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।






