Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलपेविंग ब्लॉक लगाते समय नाली में बड़ा पत्थर भरकर छोड़ा राजेंद्र वार्ड...

पेविंग ब्लॉक लगाते समय नाली में बड़ा पत्थर भरकर छोड़ा राजेंद्र वार्ड के लोग खुद सफाई करने को मजबूर

ठेकेदार की लापरवाही से गंदगी और निकासी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी

बैतूल।( कौशल घोडके ) राजेंद्र वार्ड के शासकीय प्राथमिक शाला के पीछे की सड़क पर पेविंग ब्लॉक लगाने का काम स्वीकृत हुआ था। ठेकेदार ने काम के दौरान बड़े-बड़े पत्थर नाली में डाल दिए, जिससे नाली का पानी रुक गया है और गंदगी जमा हो गई है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और वार्ड के लोग गंदगी और दुर्गंध से परेशान हो गए हैं। वार्ड के गगन पवार और मंकू आदि ने नगर पालिका के सफाईकर्मियों को कई बार नाली की सफाई के लिए फोन किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिवाली के समय भी वार्डवासियों ने सफाई का आग्रह किया था, लेकिन न तो ठेकेदार ने नाली से पत्थर हटाए और न ही नगर पालिका कर्मचारियों ने सफाई पर ध्यान दिया।
वार्ड के लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने पेविंग ब्लॉक लगाने में भी केवल दिखावा किया है, और नगर पालिका की लापरवाही के कारण वार्ड की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पहले यह गली विनोबा वार्ड में आती थी, लेकिन परिसीमन के बाद इसका एक हिस्सा राजेंद्र वार्ड में शामिल हो गया है, जिससे अब गली की नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है। वार्ड के 15 परिवार, जो शासकीय प्राथमिक शाला विनोबा नगर के पीछे रहते हैं, इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारी महीनों से यहां सफाई करने नहीं आए हैं और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बावजूद मच्छर मारने का पाउडर भी नहीं डाला जा रहा। नागरिकों ने नाली में से बड़े पत्थर निकाल कर नगर पालिका से नियमित सफाई की मांग की है ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके। वार्ड के लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने ब्लॉक लगवाते समय सड़क के किनारे घटिया सीमेंट का उपयोग किया। इसके चलते, निर्माण के दौरान ही सड़क के किनारे का सीमेंट उखड़ने लगा हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular