

आमला । ग्राम पंचायत नांदपुर में बल्लाचाल मार्ग के मध्य चिबड़ा नाला पर बन रही पुलिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। किसानों और ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लंबे समय से इस पुलिया के निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शासन ने आखिरकार इस निर्माण कार्य को स्वीकृति दी। इसके तहत 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ₹5,70,000 (पाँच लाख सत्तर हजार) की भारी-भरकम राशि भी स्वीकृत की गई। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही और निर्माण एजेंसी की मनमानी के कारण यह जनहित का कार्य अब विवादों के घेरे में आ गया है।
अधिकारियों को पहले ही दी थी सूचना, फिर भी साधी चुप्पी
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही इसमें बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर सजग नागरिकों द्वारा विभागीय अधिकारियों समेत जनपद सीईओ आमला और जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ को मौखिक रूप से अवगत कराया गया था। शुरुआती दौर में ही शिकायत मिलने के बावजूद प्रशासनिक अमले ने इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। आज दिनांक तक किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या तकनीकी विशेषज्ञ ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं की है, जो सीधे तौर पर अधिकारियों की संलिप्तता या उनकी घोर लापरवाही को उजागर करता है।
जनसुनवाई में की गई शिकायत दी निर्माण कार्य की लागत की दी जानकारी
जल्दबाजी में निर्माण कार्य तकनीकी मापदंडों की अनदेखी करते हुए जल्दबाजी में पुलिया निर्माण कार्य किया जा चुका है खास बात यह रही पूरे निर्माण कार्य में 400 फिट काएक डम्पर रेत, गिट्टी ,डस्त पुलिया पानी निकासी के लिए 6नग धोल एवं लगभग 100 बोरी सीमेंट एवं 10 दिवस तक रोजाना 7 मजदूरों की मजदूरी की गई है। क्षेत्र में 400 फीट डंपर रेत लगभग 30हजार गिट्टी 20हजार डस्ट 10हजार रुपए अनुमानित खर्च आया है इसके अलावा 06नग धोल की लगभग कीमत 48हजार रुपए है लगभग 100 बोरी सीमेंट जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार एवं 07 दिवस मजदूरो की अनुमानित मजदूरी लगभग 28 हज़ार रुपए खर्च किए गए हैं निर्माण में अन्य खर्च 4 हजार रुपए मिलकर अनुमानित खर्च पुलिया निर्माण में 1 लाख 70 हजार रुपए अनुमानित खर्च हुआ है अतिरिक्त अगर खर्च और ज्यादा भी हुआ था लगभग निर्माण कार्य 2लाख के अंदर निर्माणकार्य पूर्ण कराया जा चुका है लेकिन निर्माण कार्य के लिए 5लाख 70 हजार रुपए की राशि कि स्वीकृति प्राप्त हुई है
जिला पंचायत सदस्य पति सरपंच पति एवं उप यंत्री की मिली भगत आराेप
वर्तमान में शासन द्वारा पंचायत खाते में राशि का वर्तमान दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है लेकिन निर्माण कार्य शासन के नियमों विरोधी पूर्ण रूप से हो चुका है अब सरपंच पति ,जिला पंचायत पति उप यंत्री की मिलीभगत पंचायत खाते में आते ही जल्द भुगतान की योजनाएं बना रहे हैं
शिकायतों के बाद कार्रवाई से बचते नजर आ रहे अधिकारी
ग्रामीणों की शिकायत की बात शिकायत पर कार्रवाई नहीं किया जाना स्थानीय प्रशासन की मिली भगत एवं ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण एवं भाजपा संगठन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष होने की संरक्षण के चलते अधिकारियों शिकायत पर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं
अनुविभागीय अधिकारी से जनसुनवाई के माध्यम से की शिकायत





