बड़वानी:भारतीय स्टेट बैंक झंडा चौक बड़वानी के ग्राहक श्री गौतम नेगी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) का बीमा कवर लिया हुआ था। श्री नेगी की सामान्य मृत्यु हो गई थी। क्लेम राशि रु 2 लाख का चेक नॉमिनी श्रीमती कामिनी नेगी को कलेक्टर महोदय श्री राहुल फटिंग के हाथों प्रदान किया गया।
एसबीआई झंडा चौक बड़वानी शाखा प्रबंधक श्री रियाज खान एवं एमजी रोड शाखा प्रबंधक श्री अशोक पिपरे ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि कोई भारतीय नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है अपने बचत खाते से PMJJBY (वार्षिक प्रीमियम रु 436/-) एवं PMSBY ( वार्षिक प्रीमियम रु 20/-) योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र है। PMJJBY योजना में सामान्य मृत्यु एवं PMSBY योजना दुर्घटना मृत्यु कवर होती है। दोनो योजनाओं में 2 -2 लाख का बीमा कवर उपलब्ध है।
कलेक्टर महोदय एवं SBI शाखा प्रबंधकों ने नागरिकों से अपील की, कि भारत सरकार की नाम मात्र वार्षिक प्रीमियम पर उपलब्ध इन दोनों सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं का लाभ अवश्य लेवें। अधिक जानकारी के लिए बैंक शाखा में संपर्क करें।





