Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलआठनेर मीडिया संगठन ने पत्रकारों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

आठनेर मीडिया संगठन ने पत्रकारों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन


आठनेर मीडिया संगठन ने पत्रकारों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन 

आठनेर : आठनेर मीडिया संगठन के नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष राजू खातरकर एवं जिला अध्यक्ष नरेंद्र के नेतृत्व मे पत्रकारों की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार आठनेर को ज्ञापन दिया है जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा संबंधित मांगो को प्रमुखता से उठाया गया है छत्तीसगढ़ में हुईं पत्रकार की निर्मम हत्या की भर्त्सना करते हुए प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है ।

यह है पत्रकारों की प्रमुख मांगे

1 पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट प्रदेश में तत्काल लागू किया जाए ताकि पत्रकारों को उचित सुरक्षा प्रदान की जा सके।

2 पत्रकारों के विरुद्ध शिकायतों पर बिना समुचित सत्यापन के कार्यवाही ना की जाए ।

3 पत्रकारों द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर जिला प्रशासन तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

4 लंबे समय से लंबित पत्रकार भवन की मांग को शीघ्र पूर्ण कर सुविधा युक्त भवन का निर्माण कराया जाए।

5 सभी विभागों को निर्देशित किया जाए कि पत्रकारों द्वारा मांगी गई जानकारी शीघ्रता से और बिना रुकावट उपलब्ध कराई जाए आरटीआई की जानकारी पीडीएफ स्वरूप में भी दी जाए।

6 पत्रकारों को डराने धमकाने मारपीट करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो झूठी शिकायत करने वालों पर भी संज्ञान लिया जाए।

7 पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच महीने में एक बार बैठक सुनिश्चित की जाए।

8 पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापनों पर हुई कार्रवाई की जानकारी जिला प्रशासन प्रेस नोट के माध्यम से सार्वजनिक करें।

9 अधिमान्य एवं सक्रिय पत्रकारों को रेलवे और बस यात्रा में रियायत दी जाए गैर अधिमान्य पत्रकारों को टोल नाको पर प्रेस कार्ड दिखाने पर रियायत दी जाए ।

यह रहे मौजूद 

मुकेश सोनी (मीडिया संगठन तहसील अध्यक्ष ) रामेश्वर झपाटे (मीडिया संगठन तहसील उपाध्यक्ष ) डॉ ब्रह्मानंद वागदरे , विलास खातरकर , आशीष ठाकरे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular