Saturday, August 15, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो : मीडिया संगठन

मध्य प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो : मीडिया संगठन

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का किया विरोध...

मध्य प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो : मीडिया संगठन

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का किया विरोध…

आरोपी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पांढुर्णा :- मीडिया संगठन मध्यप्रदेश द्वारा जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा को पत्रकारों की सुरक्षा संबंधित मांगों के संबंध ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे बताया की वर्तमान परिवेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं है। लगातार कही न कही पत्रकारों द्वारा सच्चाई छापने या प्रकाशित करने पर पत्रकारों पर अत्याचार और मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। पत्रकारों को झूठे मामले में फसाकर पत्रकारों की स्वतंत्रता के बाद पत्रकारिता नहीं करने देने की कवायद हो रही है। हाल ही छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर को ठेकेदार द्वारा मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद संयुक्त पत्रकार मोर्चा नरसिंहपुर के तत्वधान में पत्रकारों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर प्रशासन को जगाया।

Read also: प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह का किया सम्मान

मीडिया संगठन मध्यप्रदेश की पत्रकारों के हित में प्रमुख मांग:-
पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना, पत्रकारों पर फर्जी मामले दर्ज होने के पूर्व सत्यापन, पत्रकार द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर त्वरित कार्रवाई, पत्रकार भवन का निर्माण, पत्रकार के साथ अन्याय होने पर शीघ्र कार्यवाही, अधिमान्यता पत्रकारों को रेल ओर बस यात्रा फ्री, पत्रकार और जिला प्रशासन के बीच मासिक बैठक का आयोजन करना। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के दृष्टि से अत्यंत जायज है। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिला मीडिया संगठन प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी, संभागीय अध्यक्ष राम ठाकरे, पांढुर्णा जिला अध्यक्ष गौरव बावनकर, सौसर तहसील अध्यक्ष चेतन साहू, लोधीखेड़ा नगर अध्यक्ष भीमसिंग धनतोले, श्यामा गोखे, सतीश कापसे, सुरेन्द्र पराड़कर,
राजू बनाईत, निलेश वारठे, अर्पित गडकरी, सुरेश तनवानी, पवन चौकीकर के अलावा अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular