Sunday, August 16, 2026
Homeबैतूलमेहरा समाज ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार का किया गर्मजोशी...

मेहरा समाज ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार का किया गर्मजोशी से सम्मान

बैतूल। मेहरा समाज समिति जिला अध्यक्ष व भाजपा अजा मोर्चा जिला महामंत्री संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मेहरा समाज के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पवार का जोशीला स्वागत किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतान्त्रिक पार्टी है। यहां फैसले शीर्ष नेतृत्व द्वारा संवैधानिक रूप से लिए जाते है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उच्च पदों पर पहुंचने के लिए उनके संगठन के प्रति निष्ठा के अनुसार पद दिए जाते है। इस दौरान उन्होंने मेहरा समाज समिति के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश मेहरा समाज समिति के प्रांतीय नोडल जीसी पूर्वे एवं मेहरा समाज समिति युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारे, विनोद सिहारे, पंकज बरदे, कमलेश बडौदे सहित मेहरा समाज समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular