दीपावली से शुरू काली माता जी का पूजन देवउठनी तक होंगा कार्यक्रम
रिपोर्टर – कृष्णराव
आमला। ग्राम जामबाड़ी खुर्द में दीपावली से भक्तो ने छोटे से ग्राम में दो जगह माता काली जी की पेर्थिक मूर्ति की स्थापना की है। जिसमे दोनो जगह मातारानी की हर दिन महाआरती होती है। जिसमे बच्चे बूढ़े सभी भाग लेते हैं।
गुलाबी ठंड के कारण रात 12 बजे तक भजन कीर्तन चलता रहता है। दिन में सभी अपने अपने काम से खेतो में काम से चले जाते हैं। शाम को सभी का सहयोग मिलता है।
मंडल के संचालक श्री सतवन निगम ने बताया की इस गांव में पहली बार माता काली की पूजन स्थापना हुई है। तो भक्त लोग बड़ कर आ रहे हैं। इसके पहले माता लक्ष्मी का दश दिनों तक पूजन होता था।
देव उठनी ग्यारस को माता के भंडारे के साथ ही माता की मूर्ति का विसर्जन होंगा । जिसकी झांकी पूरे गांव से निकाली जाएंगी और हर घर से माता का पूजन होंगा ।
भक्त जन अपनी मनोकामना पूरी होने पर 108 नींबू माला बना कर अर्पण कर रहे हैं।






