Friday, October 16, 2026
Homeपीथमपुरलोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां शुरू

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां शुरू

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां शुरू

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां शुरू

रिपोर्ट – अमित अतुलकर


पीथमपुर। देश भर में पूर्वोत्तर भारतीयों के महापर्व छठ आज से शुरू हो चुका है। जिसको लेकर उद्योगिक क्षेत्र में भी बढ़ी संख्या में पूर्वोत्तर भारतीय निवास करते हैं जिसके चलते यहां स्थित संजय जलाशय तालाब, बगदून तालाब पर नगरीय प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल ने बताया की छठ महापर्व के लिए नगर के तालाबों लाइट, टेंट के साथ ही आदि विशेष इंतजामात भी किए जा रहे है। ताकि शहर के रहवासी धूम धाम से अपना छठ महापर्व मना सके। वही पर्व के विषय में जानकारी देते हुए श्याम सुंदर राय बताते है की छठ महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है इसमें तीन दिन व्रत किया जाता है। जिसमे पहले दिन की शुरुआत नहाए खाए के साथ होती है। इस दिन व्रती सात्विक भोजन खाते हैं। छठ पूजा का पहला दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन व्रत रखने और नहाने-खाने के लिए समर्पित होता है, जिससे छठ पूजा का शुभारंभ होता है। यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान व्रती उगते और ढलते सूर्य की पूजा कर उसे अर्घ्य देते हैं। साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास रख छठी मां का आशिर्वाद प्राप्त करते हैं। चार दिवसीय पर्व के दौरान सभी के घरों में छठ पूजा के गीत बजाए जाते हैं। प्रसाद के रुप में ठेकुआ बनाया जाता है, तरह-तरह के फल चढ़ाए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम नहाए खाए की प्रथा कर रहे है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular