तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के संजय जलाशय चौकी के अंतर्गत मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय जलाशय तालाब के समक्ष स्थित राजपूत ढाबे के सामने एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी अनिल सिंह राजावत ने बताया की युवक शुभम पिता कमल पटेल अपनी दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 09 वी डी 3393 से मानपुर तरफ से आकर इंदौर की और अपना मतदान कर वापस अपने कार्य स्थल जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आती एक इको कार जिसका वाहन क्रमांक आर जे 27 सी के 8996 ने मोटर साइकल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे शुभम पिता कमल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक का शव पंचनामा बनाकर परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीथमपुर भिजवाया वही कार को जप्त कर जांची कार्यवाही की जा रही है।।








