Friday, August 14, 2026
Homeबैतूल45 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 16 युवाओं को अहमदाबाद में मिला रोजगार

45 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 16 युवाओं को अहमदाबाद में मिला रोजगार

बैतूल।( कौशल घोडके ) ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण बैतूल सामान्य वनमंडल द्वारा मिशन वनवीर के तहत वन विकास से ग्राम विकास थीम पर 45 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 24 मार्च से 07 मई तक वन विद्यालय, बैतूल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम 15 मई को आयोजित किया गया, जिसमें 28 युवाओं ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में सीसीएफ बासु कनोजिया, डीएफओ दक्षिण विजयानन्तम टी.आर, अनुदेशक अमित खन्ना, वनक्षेत्रपाल खुशालसिंह बघेल, नीतेश कुमार उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण उपरांत कुल 28 प्रशिक्षणार्थियों में से 16 युवाओं को गुजरात के अहमदाबाद स्थित मदरसन लिमिटेड कंपनी में रोजगार हेतु प्लेसमेंट मिला है। इन युवाओं को प्रति माह 15 से 20 हजार रुपये तक का वेतन प्राप्त होगा। शेष प्रशिक्षणार्थी स्वरोजगार से जुड़कर अपने गांव में ही जीवनयापन के लिए नया रास्ता चुन रहे हैं।
समापन समारोह में बासु कनोजिया द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी 28 युवाओं से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना गया। उन्होंने मदरसन लिमिटेड में चयनित 16 युवाओं को और स्वरोजगार से जुड़े अन्य प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
– आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं ने अपने 45 दिनों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहे तो वनों पर निर्भरता कम होगी, और वनों की क्षति भी रोकी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें रोजगार मिला, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी कदम बढ़ा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए एवं उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
– अब तक 437 समिति सदस्यों को मिला कौशल उन्नयन प्रशिक्षण
दक्षिण बैतूल सामान्य वनमंडल की यह पहल अब तक 437 समिति सदस्यों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है, जिनमें से 257 प्रशिक्षणार्थियों को देश की विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिल चुका है, जबकि 180 युवक-युवतियां स्वरोजगार से जुड़े हैं। यह अभियान ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रभावी प्रयास सिद्ध हो रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular