Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरकुलदीप सिंह बुंदेला को मिल रहा जनता का भारी समर्थन

कुलदीप सिंह बुंदेला को मिल रहा जनता का भारी समर्थन

कुलदीप सिंह बुंदेला को मिल रहा जनता का भारी समर्थन

विरोधियों के लिए बोले ये सेवक नही सौदेबाज है

रिपोर्ट – अमित अतुलकर


पीथमपुर । विधानसभा चुनाव के आखरी कुछ घंटों में सभी प्रत्याशियों ने जोर शोर से अपनी ताकत झोंक दी है। जहा प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशियो द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए जनसंपर्क किया वही निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी लगातार नुक्कड़ सभा व घर घर जन आशीर्वाद लिया जा रहा है। काग्रेस के बागी व पूर्व प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला को मिल रहे ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र में मिल रहे भरी जन समर्थन ने दोनो पार्टियों की नीद उड़ा रखी है। 

औद्योगिक क्षेत्र में बुंदेला ने पीथमपुर की ज्वलत समस्याओ मजदूर हितों को मुद्दा बना मजदूरों को अपने पक्ष में मतदान का करने की अपील की जो काफी हद तक कामयाब होती भी नजर आ रही है। वही शहर में स्थित बुंदेला समर्थक लगातार मजदूरों के साथ बैठक कर कुलदीप के लिए समर्थन जुटा रहे है। पीथमपुर के इतिहास की सबसे बड़ी मजदूर लड़ाई लड़ने वाले व अपने जमाने के कद्दावर काग्रेस नेता स्व मोहन सिंह बुंदेला के पद चिन्हों पर चलते हुए कुलदीप सिंह ने मजदूरों के लिए लगातार कारखाना प्रबंधको से लोहा लिया है कुलदीप का सरल व्यक्तित्व ही है। जिससे 

    पीथमपुर का मजदूर वर्ग कुलदीप के समर्थन में उतरा है। ऐसे में धार विधानसभा चुनाव काफी रोचक हो गया है। जानकारों की माने तो निर्दलीय प्रत्याशियों में कुलदीप बुंदेला और राजीव यादव के पुरजोर से मैदान में डटे रहने से मुकाबला रोचक हो गया है अब देखना होगा की ये राजनीति का ऊट किस करवट बैठेगा। भाजपा की नीना वर्मा को विजय श्री मिलेगी या प्रभा बाल मुकुंद गोतम जीत का परचम फहराया या बागी राजीव यादव जीत का सहारा पहनेंगे या छुपा रुस्तम बन कुलदीप बुंदेला विजय श्री हासिल करेगे। यह तो आगामी 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम ही बताएंगे, लेकिन निर्दलीय ने पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की नींद और चैन दोनो उड़ा दिया है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular