बिना अनुमति काटे गए प्लॉट, मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहवासी—राजस्व विभाग की जांच में आरोप सही पाए गए
Amla News: आमला (वार्ड क्रमांक 13) नगर की अयोध्या कॉलोनी में अवैध तरीके से प्लॉट की बिक्री और मूलभूत सुविधाओं की घोर अनदेखी को लेकर रहवासियों की शिकायतों पर प्रशासन हरकत में आ गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शैलेन्द्र बडोनिया के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की।
जांच दल में राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल थे, जिन्होंने कॉलोनी में पहुँचकर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की। रहवासियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी शासकीय अनुमति के कॉलोनी में छोटे-छोटे भूखंड काटे गए हैं और आवश्यक सुविधाएं जैसे सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज आदि बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं हैं।
खसरा नंबर 62/2/2/2/2/4114442/2/24 1/2/1/2/2 रकबा 0.137 हेक्टेयर भूमि पर अनियमितता
रहवासियों ने विशेष रूप से अंजनी बाई पत्नी गंगाराम लोनारे के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, जिन पर अवैध रूप से प्लॉट बेचने का आरोप है। जांच के दौरान कई नागरिकों — गंगाराम पिता मनीराम, लक्ष्मी पत्नी तोबू, प्रियंका राठौर, मानती सोलंकी, सीमा झा, पूजा मिश्रा, ज्योति प्रसाद, रामराव निरापूरे, ललिता गुजरे, सुखदेव व वैभव गुबरे सही, मौके पर नहीं मिलीं सुविधाएं
राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार किया जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया कि कॉलोनी में कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। टीम ने यह भी पुष्टि की कि कॉलोनी का विकास शासकीय अनुमति के बिना किया गया है।
पंचनामा पंचों की उपस्थिति में तैयार किया गया, जिसे पढ़कर सुनाया गया और सभी पक्षों से हस्ताक्षर प्राप्त किए गए।





