Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलप्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की जिला बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का...

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की जिला बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान ।जिला अध्यक्ष राकेश सिंह

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की जिला बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

 

बैतूल। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।

 

बैठक में संभागीय अध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जगताप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीनाथ लोखंडे, जिला महामंत्री कमलाकर तायवाड़े, जिला सचिव रामराव देशमुख, संगठन महामंत्री मनोहर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष इदरीश विरानी, संदीप वाइकर, जिला मंत्री अल्केश धुर्वे, मनोज तायवाड़े, जिला संयुक्त सचिव पवन मनवर, आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष विशाल पिपरोले, मनीष पटया, अनिल परते एवं राहुल चौधरी उपस्थित रहे।

 

जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में पत्रकारों के हित में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 27 जुलाई को ग्वालियर में एक भव्य पत्रकार महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं समाधान पर मंथन किया जाएगा।

 

उन्होंने बैतूल जिले के समस्त पत्रकार साथियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्वालियर चलकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें एवं पत्रकार हित की आवाज को मजबूत करें। बैठक का समापन संगठनात्मक चर्चा और एकजुटता के संकल्प के साथ किया गया।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular