आमला। आमला एवं बोरदेही क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब विद्युत चोरी व अन्य विद्युत संबंधी प्रकरणों की सुनवाई आमला स्थित विशेष न्यायालय (अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) में की जाएगी।
यह महत्वपूर्ण निर्णय माननीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के निरंतर प्रयासों से संभव हो सका है। मध्यप्रदेश शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने, माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर की सहमति से अधिसूचना जारी कर दी है।
पूर्व में ऐसे सभी प्रकरणों की सुनवाई मुलताई न्यायालय में होती थी, जिससे आम नागरिकों व कृषकों को समय, धन व आवागमन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए विधायक डॉ. पंडाग्रे ने हाल ही में भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर आमला में ही सुनवाई की मांग की थी, जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया।
यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में विधायक डॉ. पंडाग्रे के प्रयासों से आमला को राजस्व अनुविभाग का दर्जा भी प्राप्त हो चुका है, जो क्षेत्र के प्रशासनिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।
इस नई सुविधा के लिए क्षेत्र के कृषक बंधुओं, अधिवक्ता संघ, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया है।






मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)