Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलअन्तरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में मंगला टेकाम का चयन, जापान सरकार द्वारा...

अन्तरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में मंगला टेकाम का चयन, जापान सरकार द्वारा आयोजित 'द शिप फॉर वर्ल्ड यूथ प्रोग्राम' में होगी शामिल

अन्तरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में मंगला टेकाम का चयन, जापान सरकार द्वारा आयोजित ‘द शिप फॉर वर्ल्ड यूथ प्रोग्राम’ में होगी शामिल 

अन्तरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में मंगला टेकाम का चयन

रिपोर्ट – कौशल घोड़के

News Betul । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की पूर्णकालिक कार्यकर्ता रही मंगला टेकाम को जापान सरकार के ‘द शिप फॉर वर्ल्ड यूथ’ कार्यक्रम के चयनित किया गया है। जनजातीय समाज से जुडी मंगला टेकाम इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली मप्र की एकमात्र प्रतिनिधि है। वह बैतूल जिले के शाहपुर ब्लाक के मगरड़ो गांव की मूलनिवासी है। वर्तमान में मंगला अभाविप के स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय सह संयोजक है और दिल्ली में रहकर जर्मनी से जुड़े एक प्रोजेक्ट पर भी कार्य कर रही है। 

‘द शिप फॉर वर्ल्ड यूथ’ कार्यक्रम 24 जनवरी 2024 से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें जापान सहित 14 देशों के युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। भारत से इस कार्यक्रम में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहा है। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में युवा शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, युवा सशक्तिकरण, परम्परा संरक्षण और इतिहास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण और संवाद करेंगे। इसके पूर्व भी सभी प्रतिभागी आभासी माध्यम से भी चर्चा करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में पूर्णकालिक कार्यकर्ता रही कु. मंगला ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नाकोत्तर अभ्यास किया। इसके पहले उन्होंने गांव के शासकीय विद्यालय से पढाई की और बैतूल के शासकीय महाविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular