Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलखेड़ीसावलीगढ़ में प्रेस मिडिया पत्रकार कल्याण संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ...

खेड़ीसावलीगढ़ में प्रेस मिडिया पत्रकार कल्याण संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

खेड़ीसावलीगढ़ में प्रेस मिडिया पत्रकार कल्याण संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

 

मनोहर अग्रवाल और राकेश सिंह का ग्रामीणों व व्यापारियों ने किया अभिनंदन

 

बैतूल। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के नवनियुक्त नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल एवं बैतूल जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के प्रथम आगमन पर खेड़ीसावलीगढ़ में ग्रामीणों और व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं से दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर कृष्णा मर्सकोले, गबरू सिंह, ग्राम सरपंच केवल सिंह ठाकुर, कन्हिया अग्रवाल, अंकित सिंह ठाकुर, लल्ला ठाकुर, ललित बघेले, समाजसेवी निर्भय सिंह ठाकुर, नारायण बोकड़े, कमलेश कटारे, संतोष राठौर, विश्वनाथ घोड़की, मनोहरी राठौर, सोनू जैन एवं प्रकाश देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संभागीय अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेगा और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular