Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरमुख्यमंत्री की सभा के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

मुख्यमंत्री की सभा के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

मुख्यमंत्री की सभा के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

मुख्यमंत्री की सभा के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कल शाम प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा भाजपा प्रत्याशी  नीना विक्रम वर्मा के पक्ष में आम सभा लेने के बाद पीथमपुर में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। जहा भाजपा  को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आम सभा होने के बाद दुगना जोश मिला है वही सुबह से काग्रेस की प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद गौतम ने वार्ड सात व आठ में सघन जनसंपर्क किया। नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल के साथ वार्ड के मतदाताओं का आशीर्वाद लिया।

भाजपा के बागी दमदारी से चुनावी मैदान में 

मुख्यमंत्री की सभा के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
भाजपा से बागी हुए पूर्व  जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कही न कही भाजपा की नीद उड़ा रखी हे। राजीव यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करने के बाद जिले के कई वरिष्ठ नेताओ ने राजीव यादव का खुल कर समर्थन किया है जिससे भाजपा की मुश्किलों में इजाफा किया हे। वही राजीव यादव पूरे दमखम से मैदान में उतरने व युवाओं के साथ के साथ अपनी जीत की दावेदारी कर रहे हे।

काग्रेस के बागी भी कम नहीं

मुख्यमंत्री की सभा के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
भाजपा के बागी ने जहा भाजपा खेमे में खलबली मचा रखी है वही काग्रेस में भी हड़कंप मचा है। काग्रेस के प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला ने भी पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कुलदीप भी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे है और अपनी जीत का दावा कर रहे है। वही आगमी दिनों में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओ की सभाओं की संभावना जताई जा रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular