Friday, August 14, 2026
HomeबैतूलPolitics News Betul : बैतूल में आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त...

Politics News Betul : बैतूल में आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

Politics News Betul। जिले में आम आदमी पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी की जिला इकाई द्वारा खंजनपुर स्थित सिल्वर स्टेट मैरिज लॉन में नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

Read: बैतूल! भाजपा संगठन अध्यक्ष की दौड़ के लिए आमला सारणी विधानसभा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सोनी (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी), रेवा राम पटेल (प्रदेश संगठन मंत्री), विजेंद्र चौहान (प्रदेश सचिव), शंकर पेंदाम (प्रदेश संयुक्त सचिव), अब्दुल अज़ीज़ खान (प्रदेश संयुक्त सचिव) तथा सपन कामला (प्रदेश संयुक्त सचिव) का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमालाओं और सम्मान प्रतीकों के साथ स्वागत किया गया।

संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठा रही है। पार्टी का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर शिबू विश्वकर्मा (प्रदेश यूथ विंग उपाध्यक्ष) और मुकेश गायकवाड़ (नर्मदापुरम संभाग मीडिया प्रभारी) की उपस्थिति में जिले में संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद जगताप (जिला अध्यक्ष), ईश्वरदास साबले (जिला संगठन मंत्री) और राकेश सिंह (यूथ विंग जिला अध्यक्ष) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में सहयोग करें।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में मंजू छिपने, ललित कुमार देशमुख, फिरदौस खान, जितेंद्र देशमुख, विशाल भालेकर, पवन गव्हाड़े, अशोक सोनारे, आशीष ठाकरे, भरत सेन, रमेश भूमरकर, सुरेश जावलकर, सिराज खान, सुमन कुरानिया, कमला बाथम, दुर्गा भूमरकर, थब्बीराम डोंगरे, अजय सरणकर, संजय खातरकर, प्रीतम भूमकर, बाबू खान, हीराबाई देशमुख, अनिल पवार, शिव तुमडम, विनोद राठौर, निरंजन मालवीय, अजय सरोदे, विजेंद्र देशमुख, बबलराम डांगे, राज कुमार, तरुण गायकवाड़, आरविंद डोके, अनिल कुमार, विक्रम (खामगांव), पप्पू भाई, केदार धुर्वे, दिनेश पाटिल, विजय शर्मा, संतोष, दिलीप चांदेकर, राजू पवार, शैलेन्द्र पान, नीलम कुमार, कमल भाले, पंकज बराडे, कन्हाराव सरनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular